देश दुनिया

मेयर ने औचक निरीक्षण कर जांचा सड़क निर्माण का कार्य

सिटी में लुक बजरी की सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को मेयर वनीत धीर ने महावीर मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया।

मेयर के साथ बीएंडआर कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह लड्डा और निगम के वरिष्ठ इंजीनियर मौजूद रहे। मेयर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महावीर मार्ग शहर का व्यस्त इलाका होने के कारण, मेयर ने संबंधित विभाग को निर्माण स्थल पर उचित सुरक्षा इंतजाम और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित करने को कहा।

कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह लड्डा ने कहा कि निगम शहर के रोड नेटवर्क को टिकाऊ और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button