देश दुनिया

कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्रामीण बोले-जेजेएम के तहत पाइप लाइन डालने के लिए तोड़ी सड़क की नहीं हुई मरम्मत

कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को चंगोई मिखाला गांव के अटल सेवा केंद्र में पंचायत स्तरीय जन सुनवाई की। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया की कलेक्टर सुराणा ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत का निस्तारण समय पर कर लोगो को राहत देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर से कृषि भूमि को अकृषि मे परिवर्तन कर आबादी क्षेत्र में करने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की कृषि भूमि में लोग मकान बनाकर लंबे समय से रह रहे हैं, लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है, क्योंकि यह भूमि आबादी क्षेत्र में नहीं है। कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारी व ठेकेदारों की मिलीभगत से जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों को पूरा नहीं किया गया और सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया गया। पाइप लाइन डालने के चलते पूरे गांव में सड़कें तोड़ दी गई, लेकिन उन्हें वापस ठीक नहीं करवाई गई।

इसी तरह बिजली के झूलते तारों को कसवाने, क्षतिग्रस्त बिजली खंभे बदलने, गर्मी के मौसम में पीने के पानी की समस्या का समाधान करवाने, बेसहारा पशुओं पर रोक लगाने और बकाया बीमा क्लेम दिलवाने आदि समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की। जन सुनवाई में आबादी विस्तार सहित आठ आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर सुराणा ने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम को गति दे। उन्होंने मिखाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण व्यवस्था व साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर तहसीलदार हनुमान सिंह, बीडीओ अशोक कुमार, एईएन विनोद धायल, बीसीएमओ महेंद्र नायक, अतिरिक्त बीडीओ रामस्वरूप, ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र यादव, प्रशासक रेणु कंवर, सुमेर सिंह, कान सिंह आदि उपस्थित थे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button