Blog

न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के अध्यक्ष बने अनिल, 16 पदों पर चुने गए पदाधिकारी

भिलाई। न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के द्विवार्षिक चुनाव एक मार्च रविवार को प्रेस क्लब भवन में संपन्न हुआ। अध्यक्ष महासचिव सहित कुल 16 पदों के लिए क्लब के सदस्यों ने मतदान किया। कुल 97 मतदाताओं में से 94 मतदाताओं ने निर्धारित समय 2 बजे तक अपने मतों का प्रयोग किया है। नई कार्यकारिणी में अनिल गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अनिल गुप्ता ने अपने निकटतम अभ्यर्थी निलेश त्रिपाठी को 13 मतों के अंतर से पराजित किया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। अनिल गुप्ता, निलेश त्रिपाठी, रत्नाकर अल्वा, जेएम तांडी और खिलावन सिंह चौहान मैदान में थे। अनिल गुप्ता को सर्वाधिक 39 मत मिले। दूसरे नंबर पर निलेश त्रिपाठी को 26 वोट मिले। इसके अलावा खिलावन सिंह चौहान को 19, जेएम टांडी को 6 और रत्नाकर अल्वा को 4 मत मिले।

नजदीकी रहा महासचिव का मुकाबला
चुनाव में नजदीकी मुकाबला महासचिव के लिए रहा। महासचिव के पद पर वरिष्ठ महिला पत्रकार कोमल धनेसर व दिलीप शर्मा के बीच सीधा मुकाबला था। दिलीप शर्मा को 47 और कोमल धनेसर को 45 मत मिले। दिलीप शर्मा 2 मतों के अंतर से विजयी हुए। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भी सीधा मुकाबला सुनील चौहान व सत्य नारायण शुक्ला के बीच था। सुनील चौहान को 49 और सत्यनारायण शुक्ला को 39 मत मिले।

रघुनंदन पंडा व जय प्रकाश आर्य बने उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष दो पदो के लिए रघुनंदन पंडा, जय प्रकाश आर्य और यदुनंदन मिश्रा चुनावी मैदान में थे। इसमें जयप्रकाश आर्य  को 65, रघुनंदन पंडा को 53 व यदुनंदन मिश्रा को 39 मत मिले। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश आर्य  व रघुनंदन पंडा चुने गए। कार्यलय सचिव के पद पर के मोहन राव चुने गए। इस पद के लिए के मोहन राव को 52 वोट और शमसुद्दीन खान को 36 वोट मिले। इसी प्रकार सह सचिव के पद पर भोपाल देवांगन चुने गए। भोपाल देवांगन को 59 व शमशीर शिवानी को 31 मत मिले।

6 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव
चुनाव के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों के 6 पदों के लिए भी मतदान हुआ। इसके लिए कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। राजकुमार आर्या सर्वाधिक 72 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। इसके बाद पी मोहन व सोनू यादव 67-67 मत मिले। सर्वेश सिंह व योगेश वर्मा को 65-65 मत मिले। सुरेन्द्र ठाकुर को 61 व सुरेन्द्र सिंह विराट को 48 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजकुमार आर्य, सोनू यादव, पी मोहन, सर्वेस सिंह, योगश वर्मा व सुरेन्द्र ठाकुर चुने गए।

निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष व सचिव
न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के चुनाव में इस बार कोषाध्यक्ष व सचिव निर्विरोध चुने गए। सचिव के दो पदों के लिए जोगिंदर सिंह सोनू व गौकरण निषाद ने नामांकन भरा। अन्य कोई प्रत्याशी नहीं होने के कारण दोनों निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए दिनेश चौहान का एक मात्र नामांकन आया। इस पद पर दिनेश चौहान निर्विरोध चुने गए।

The post न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के अध्यक्ष बने अनिल, 16 पदों पर चुने गए पदाधिकारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button