Blog

आंध्रा देवांग संघम ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह, सांसद विजय बघेल हुए शामिल

भिलाई। आंध्रा देवांग संघम भिलाई द्वारा रविवार को श्रीरामेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर-6 परिसर में पारिवारिक मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधि के रूप में संतोश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के साथ की गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आंध्रा देवांग संघम भिलाई के सदस्य परिवारों के सहयोग हर वर्ष पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी उत्साह पूर्वक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अथिति सांसद विजय बघेल लोकसभा चुनाव के बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और आंध्रा देवांग संघम के पदाधिकारियों से चर्चा की। सांसद विजय बघेल ने समाज की महिला मंडली से भी चर्चा की। सांसद विजय बघेल ने इस दौरान सामाजिक आयोजन के लिए समिति का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में आंध्रा देवांग संघम द्वारा सांसद विजय बघेल सहित विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन के प्रतिनिधि संतोष मिश्रा का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ जनों को भी मंच पर शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पारिवारिक मिलन समारोह में बच्चों व महिलाओं के बीच मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए। साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए हाउजी गेम का भी आयोजन किया किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष जी भीमा राव, महासचिव के केशव राव, उपाध्यक्ष जी मुकेश, सचिव के यशोदा, सह सचिव एम लोकेश, कोषाध्यक्ष पी रामा राव, उपकोषाध्यक्ष के शंकर राव, सरंक्षक एस चंद्रशेखर, महिला मंडली से अध्यक्ष वाय ईश्वरी, उपाध्यक्ष आई ईश्वरी, सचिव जी पूर्णिमा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

The post आंध्रा देवांग संघम ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह, सांसद विजय बघेल हुए शामिल appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button