भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नुआपाड़ा जिला ओडिशा के राजा खरियार में रहने वाले दोनों आरोपी घटना के बाद अपने गृहग्राम भागने की तैयारी में थे। इससे पहले की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 2 लाख 14000 रुपए नगद जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में 17 फरवरी को यमिल वर्मा निवासी सुपेला द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। उसने बताया कि उसके घर पर आलमारी में नगदी राशि रखी थी। 16 फरवरी को परिवार की महिला सदस्य विवाह कार्यक्रम के लिए भोपाल गई हुई थी। 17 फरवरी को आलमारी खोलने पर उसमें रखी 500, 200 एवं 100 रुपये के नोटों की गड्डियां नहीं मिली। शिकायत के बाद विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड एवं सायबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
शुक्रवार 27 फरवरी को सूचना मिली कि आरोपी नेहरू नगर चौक में अपने गृह राज्य उड़ीसा भागने की तैयारी में हैं। तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपीगण को पकड़ा गया। तलाशी दौरान उनके कब्जे से कुल 2,14,000 रुपए नगद बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में धारा 49, 54, 61 बी.एन.एस. जोड़ी गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक देवापंद साहू, आरक्षक प्रदीप सिंह, मिथलेश साहू, मनोज सिन्हा एवं कमल साहू की सराहनीय भूमिका रही।
The post सूने मकान में चोरी, ओड़िशा भागने की तैयारी में थे आरोपी… पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल appeared first on ShreeKanchanpath.



