छत्तीसगढ़

90 वर्षीय असहाय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, रात के अंधेरे में आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम, ऐसे हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ में दिनों-दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन हवस के दरिंदे मासूमों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ लगभग 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। घटना के बाद इलाके में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।

जानें क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने थाना भाटापारा ग्रामीण में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी 89 वर्षीय माता, जो लंबे समय से बिस्तर पर हैं और पूरी तरह असहाय हैं, रात के समय आरोपी दीपक टंडन ने जबरन   किया। परिवार के आरोप हैं कि आरोपी पहले भी रात के समय घर में घुसकर महिला के साथ अशोभनीय कृत्य कर चुका था, लेकिन भय और सामाजिक दबाव के कारण यह मामला पहले सामने नहीं आ सका।

आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। भाटापारा ग्रामीण थाना में अपराध क्रमांक 106/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 64(2)(ड) एवं 332 के तहत प्रकरण कायम किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीपक टंडन उर्फ चुटू (33 वर्ष), निवासी ग्राम मोपका, थाना भाटापारा ग्रामीण, को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।यह घटना न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि समाज की संवेदनशीलता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है। एक असहाय बुजुर्ग महिला के साथ हुई यह दरिंदगी पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर देती है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और प्रशासन ने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button