कांकेर| शहर से सटे ग्राम गोविंदपुर में नेशनल हाइवे में कई जगह कटाव होने से गड्ढा हो गया है। इसके चलते हमेशा खतरा बना रहता है। मार्ग के किनारे हुए गड्ढे को भरने के लिए अफसरों ने अब तक ध्यान नहीं दिया है। सड़क किनारे ही कटाव होने से रात के दौरान अंधेरे में आवागमन को लेकर खतरा बढ़ जाता है। कई बार बाइक चालक गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
0 2,500 Less than a minute





