देश दुनिया

सड़कों से 12 मवेशी पकड़े, गौठान भेजा

धमतरी शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी बाधक बन रहे आवारा मवेशियों की धरपकड़ अ​ब शुरू हो गई है। निगम की टीम ने पहले दिन 12 मवेशियों को पकड़ने के बाद उन्हें अर्जुनी गौठान रखा।

शहर की मुख्य सड़क, अंदरूनी बस्ती की सड़क हो, हर जगह मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। गौपालक दूध निकालने के बाद मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं, जो दिनभर सड़कों में विचरण करते है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार की रात नगर निगम की टीम ने कलेक्टोरेट मोड़ से अंबेडकर चौक होते हुए अर्जुनी चौक तक सघन अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर विचरण कर रहे 12 मवेशियों को पकड़ा गया। इसके बाद अर्जुनी गौठान भेज दिया गया। निगम प्रशासन ने पशु पालकों से अपील की है कि वह अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें। यदि पशु दोबारा सड़क पर पाए जाते हैं तो नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कार्रवाई की जाएगी।

पहले धमतरी छोटा शहर, कस्बा था, लेकिन आज शहर का विस्तार होकर एक विस्तृत शहर बन चुका है। 40 वार्डों में करीब 1 लाख 30 हजार की आबादी निवास करती है। ऐसे में शहर के अंदर में 90 से ज्यादा डेयरियां रहना शहरवासियों के लिए मुसीबतों का कारण बनता जा रहा है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button