देश दुनिया

कलेक्टर आवास से महज 30 मीटर और एसपी आवास से 300 मीटर दूर सरकारी क्वार्टर से चंदन का पेड़ चोरी

शहर में चंदन चोरों की हिमाकत बढ़ती नजर आ रही है। पूर्व में वन विभाग के कस्टम स्थित कार्यालय परिसर, गोविंद गुरु कॉलेज के पीछे और डडूका में खेतों की मेड़ से चंदन के पेड़ों की चोरी का मामला सामने आया था। चोर अब कलेक्टर आवास से महज 30 मीटर दूर खाली पड़े सरकारी क्वार्टर से चंदन का पेड़ काटकर ले गए।

घटनास्थल से डिप्टी एसपी का आवास केवल 100 मीटर और एसपी का आवास 300 मीटर दूर है। क्वार्टर के पीछे माही विभाग के अधीक्षण अभियंता का आवास है। यानी जिस क्वार्टर परिसर से चंदन का पेड़ चोरी हुआ, वह चहुंओर आला सरकारी अफसरों के बंगलों से घिरा है, जहां प्राय: सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रहती है। सूत्रों के अनुसार चोरी रात के समय हुई। चोरों ने पेड़ का ऊपरी हिस्सा वहीं छोड़ दिया और तना काटकर ले गए। क्वार्टर माही विभाग का है।

विभाग के एक्सईएन (बी एंड आरसी) जगमीत टग्गर के अनुसार सिविल लाइन एरिया में करीब 200-250 भूखंड खाली पड़े हैं। ऐसे में यहां आए दिन चोरी व अनैतिक घटनाएं सामने आती हैं। वन विभाग के रिटायर्ड रेंजर सज्जन सिंह राठौड़ ने भास्कर को बताया, कोई चंदन का पेड़ काटे तो वन विभाग पुलिस में मुकदमा दर्ज करवा सकता है। दोषी के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। कलेक्टर आवास

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button