जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में हाथियों के लगातार मूवमेंट ने वन विभाग और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। वर्तमान में जशपुर वनमंडल में 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथी-मानव द्वंद और जन-हानि को रोकने के लिए कलेक्टर और डीएफओ के मार्गदर्शन में ‘हाथी गश्ती दल’ और ‘रैपिड रिस्पॉन्स टीम’ हाई अलर्ट पर हैं। डीएफओ शशि कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में रात्री गश्त के साथ हाथियों के मूवमेंट की समीक्षा की जा रही है। संवेदनशील गांवों में कोटवार और वनकर्मी ढोल पीटकर हाथियों के आने की सूचना देते हैं, जबकि मोबाइल संदेशों से सटीक लोकेशन साझा की जा रही है। ग्राम स्तरीय समितियों के जरिए ग्रामीणों को बचाव के उपाय भी सिखाए जा रहे।
0 2,500 Less than a minute





