राशिफल

मंगल-राहु की बढ़ रही ताकत! फरवरी में इन 3 राशियों को करेंगे खूब परेशान

फरवरी के महीने में मंगल और राहु की ताकत बढ़ने वाली है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने कुंभ राशि में मंगल-राहु की युति बनेगी, जिससे ये दोनों ग्रह और अधिक शक्तिशाली हो जाएंगे. कुंभ राशि में राहु पहले से बैठ है. जबकि 23 फरवरी को मंगल भी इस राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में मंगल-राहु की युति तीन राशियों की मुश्किल बढ़ा सकती है. इनके जीवन में बड़ी समस्याएं दस्तक दे सकती हैं. इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

मेष राशि
  और राहु की असंतुलित ऊर्जा आपको कई तरह की समस्या देने वाली है. अनियंत्रित खर्चों से मानसिक तनाव बढ़ेगा. बढ़ा सकती है. धन की आवक अचानक से कम हो सकती है. आपके सुखों में कमी आ सकती है. घर-परिवार में माहौल थोड़ा खराब भी रह सकता है. इस दौरान आपकी कोई कीमती चीज भी चोरी या गायब हो सकती है. यह युति आपके करियर और आर्थिक स्थिति दोनों पर भारी पड़ सकती है. इसलिए स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.

उपाय: मेष राशि के जातक मंगलवार को नियमित हनुमान जी की पूजा करें और रविवार के दिन सूर्य को अर्घ्य दें.

मकर राशि
राहु-मंगल की युति पैसों के मामले में आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है. धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. नए निवेश से फिलहाल बचें. किसी को उधार या कर्ज में दिया रुपया-पैसा फंस सकता है. इसलिए अंजान लोगों को पैसा उधार न दें. कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारियां आप पर मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं. निजी और वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां का शिकार हो सकते हैं. पुराने रोग उभर सकते हैं. स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर बहुत सावधानी बरतनी होगी.

उपाय: मकर राशि वाले शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें और शाम के वक्त पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीप जलाएं.

मीन राशि
राहु-मंगल की युति का प्रभाव आपके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है. अचानक समस्याओं, गलतफहमियों से मन परेशान रहेगा. भ्रम भटकाव की स्थिति में रहेंगे. लोगों के साथ टकराव या मनमुटाव भी संभव है. जीवनसाथी के साथ संवाद की कमी झगड़ों का कारण बन सकती है. संतान पक्ष भी गड़बड़ रहने वाला है. बच्चों की तरफ से आपकी चिंता बढ़ सकती है. रोग-बीमारियों से सावधानी रखें. चोट, दुर्घटना आदि के मामलों में भी सतर्कता अपनाएं.

उपाय: मीन राशि वाले प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और सफेद और पीले रंग की चीजों का दान करें.

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button