देश दुनिया

बाजार से नींबू खरीदना भूल जाएंगे! बालकनी में ऐसे उगाएं रसीले लेमन, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

शहरों में गार्डनिंग(Gardening) करना आसान नहीं होता. यहां जगह, धूप, हवा और पौधों की सही देखभाल के लिए वक्त की कमी अक्सर लोगों को प्रकृति से दूर ले जाती है. लेकिन जिन्हें गार्डनिंग का शौक है, वे कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं. अगर आप भी गार्डनिंग के शौकीन हैं और अपनी बालकनी में नींबू का पौधा(Lemon Planting In Pot) लगाना चाहते हैं, तो यकीन मानिए, सही देखभाल से इसमें सालों-साल भरपूर फल आ सकते हैं.अक्सर लोग सोचते हैं कि नींबू उगाने के लिए बड़े बगीचे की जरूरत होती है, लेकिन सच तो यह है कि इसे आप अपनी छोटी सी बालकनी में भी आसानी से उगा सकते हैं. अगर आप गार्डनिंग में नए हैं, तो घबराएं नहीं! बस सही तकनीक और थोड़ी सी देखभाल के साथ आपकी बालकनी में नींबू का पेड़ लहलहा सकता है. तो चलिए जातने हैं कि बालकनी में नींबू का पौधा किस तरह लगाएं

 

नींबू उगाने की शुरुआत सही कंटेनर से होती है. चूंकि बालकनी में जगह कम होती है, इसलिए 12-16 इंच चौड़ा और गहरा गमला चुनें. गमले के नीचे जल निकासी (Drainage holes) के लिए छेद हों ताकि पानी जमा न हो. टेराकोटा या सिरेमिक के गमले ही लें. किस्मों की बात करें तो बौनी किस्में (Dwarf Varieties) जैसे कि ‘लिस्बन’ या ‘यूरेका’ बालकनी के लिए सबसे सही होती हैं. ये आकार में छोटी रहती हैं लेकिन फल भरपूर देती हैं.

2. मिट्टी का सही मिश्रण तैयार करें-
नींबू के पौधों में ऐसी मिट्टी डालें जिसमें पानी रुके नहीं. मिट्टी तैयार करने के लिए कम्पोस्ट, रेत और थोड़ी कोको पीट का मिश्रण सबसे अच्छा रहता है. नींबू के पेड़ों को सख्त और गीली मिट्टी बिल्कुल पसंद नहीं होती. मिट्टी का टेक्सचर ढीला रखें और बेहतर विकास के लिए जैविक खाद जरूर मिलाएं.

3. धूप है सबसे जरूरी-

नींबू को धूप पसंद होता है. इसे फलने-फूलने के लिए रोजाना 6 से 8 घंटे की सीधी धूप की जरूरत होती है. इसलिए इसे अपनी बालकनी के उस कोने में रखें जहाँ सबसे ज्यादा धूप आती हो. पर्याप्त रोशनी मिलने पर ही पौधे में फूल आएंगे और वे स्वस्थ फलों में बदल पाएंगे.पानी देने में बरतें सावधानी-
मिट्टी हमेशा नम होनी चाहिए, लेकिन गीली या दलदली नहीं. गर्मियों में पौधे को अधिक पानी की जरूरत हो सकती है, जबकि सर्दियों में इसे कम करें. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और बहुत कम पानी से पत्तियां गिर सकती हैं.

पोषण और खाद (Fertilizer) का ख्‍याल-
नींबू के पौधों को ‘भारी फीडर’ माना जाता है, यानी इन्हें नियमित पोषण की जरूरत होती है. बढ़ते सीजन के दौरान हर 4 से 6 सप्ताह में ‘साइट्रस-फ्रेंडली’ उर्वरक का उपयोग करें. सही पोषक तत्व न केवल पत्तियों को हरा-भरा रखते हैं, बल्कि फलों की गुणवत्ता भी बढ़ाते हैं.

6. छंटाई (Pruning) करें-
इसकी समय-समय पर छंटाई जरूरी है. मृत या कमजोर टहनियों को काटते रहें ताकि पौधे को सांस लेने की जगह मिले. इससे धूप अंदर तक पहुँचती है और नई शाखाएं निकलती हैं. नियमित प्रूनिंग से पौधा कॉम्पेक्ट रहता है और उसकी ऊर्जा फलों को बड़ा करने में लगती है.

7. मौसम और कीटों से सुरक्षा-
बालकनी में रखे पौधों पर मौसम की मार जल्दी पड़ती है. अत्यधिक गर्मी होने पर गमले को छायादार जगह पर खिसका दें या ठंड के दिनों में इसे हल्के कपड़े से ढंक दें. कीटों से बचाव के लिए पत्तियों का नियमित निरीक्षण करें. अर कीट दिखें, तो नीम के तेल या माइल्ड सोप स्प्रे का छिड़काव करें.

याद रखें कि थोड़ी सी मेहनत और सही देखभाल के साथ, आप भी अपनी बालकनी में रसायनों से मुक्त ताजे नींबू पा सकते हैं.

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button