देश दुनिया

की पहली महिला सदस्य बनीं प्रयागराज की निवेदिता दुबे, उपलब्धियों का रहा है सफर

प्रयागराज। संगम नगरी की मेधा और संकल्प ने भारतीय विमानन इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। केंद्र सरकार की मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति ने निवेदिता दुबे को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआइ) का सदस्य (मानव संसाधन) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि वे इस प्रतिष्ठित संस्थान के बोर्ड में शामिल होने वाली देश की पहली महिला अधिकारी भी बन गई हैं।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा निवेदिता मेधावी रहीं

निवेदिता दुबे 31 मार्च 2030 तक इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। शहर के अशोक नगर की रहने वाली व सेंट मैरीज कान्वेंट (एसएमसी) से 1987 में स्कूली शिक्षा और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित मेयो सेंट्रल कालेज से विज्ञान की पढ़ाई पूरी करने वाली निवेदिता शुरू से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के ख्याति प्राप्त प्रबंधन संस्थान ‘मोनिरबा’ से वर्ष 1994 में एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

मनोवैज्ञानिक पिता से मिला ये हुनर 

निवेदिता के पिता एसएसबी में मनोवैज्ञानिक थे, जिनसे उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहकर सटीक निर्णय लेने का हुनर विरासत में मिला। वर्ष 1995 में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी अपना सफर शुरू करने वाली निवेदिता को करियर की शुरुआत में ही देश के सबसे व्यस्त आईजीआई (आइजीआइ) हवाई अड्डे के प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने एएआई (एएआइ) में लीड एचआर के तौर पर संगठन को नई दिशा दी।

देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ

पूर्वी क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के रूप में उन्होंने पूर्वी भारत के हवाई अड्डों में न केवल परिचालन में दक्षता हासिल की, बल्कि वे घाटे से निकलकर लाभ की स्थिति में आए। देश के विमानन क्षेत्र में नीति-निर्धारण और मानव संसाधन विकास की कमान अब एक ऐसी महिला के हाथों में है, जिसकी जड़ें संस्कारित और सोच आधुनिक है। निवेदिता दुबे का यह सफर देश की उन करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ है, जो अपनी योग्यता के दम पर शिखर तक पहुंचने का सपना देखती हैं।

जया वर्मा बनी थी पहली महिला सीआरबी

इसी तरह की एक बड़ी उपलब्धि वर्ष 2023 में भी प्रयागराज के हिस्से आई थी। तब प्रयागराज की जया वर्मा सिन्हा ने सितंबर 2023 में रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष और सीईओ बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने भी सेंट मैरी कान्वेंट और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button