किसानों की समस्याओं को मोदी सरकार तक पहुंचाने कटिबद्ध
भिलाई/ हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू को भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी नियुक्त किए जाने पर हिन्द सेना एवं युवा कृषक संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं एवं गगनभेदी नारों के बीच ढोल नगाड़े एवं भव्य आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।
अभिनंदन उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दक्ष वैद्य साहू ने कहा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों की समस्याओं को मोदी सरकार तक पहुँचाऊँगा तथा पीएम किसान सम्मान निधि, दोगुनी आय जैसी योजनाओं का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करूँगा। उन्होंने हिन्द सेना एवं युवा कृषक संगठनों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए आगामी अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
हिन्द सेना एवं युवा कृषक संगठनों ने इस अवसर को भाजपा किसान मोर्चा की मजबूती का प्रतीक बताया। कार्यकर्ताओं ने ‘दक्ष वैद्य साहू जिंदाबाद’ एवं ‘मोदी जी की जय’ के नारे लगाए, जो क्षेत्र में उत्साह का संचार कर गया। यह अभिनंदन दक्ष वैद्य साहू के पूर्व भेंटों एवं आशीर्वादों की श्रृंखला का हिस्सा है। अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से युवा ब्रिगेड प्रदेश संगठन मंत्री स्वराज मुदलियार प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवम शुक्ला,युवा ब्रिगेड महिला सेल विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष सानिया खोखर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय पाठक, महासचिव ऋषभ पांडे,मानस बंजारे, रवि भारती,ईशु बंजारे,जागेश्वर मारकंडे, छात्र ब्रिगेड कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा,उत्कर्ष शुक्ला,आदित्य देशलहरे,स्वतंत्र पटेल,हर्ष वर्मा,आशीष गायकवाड,श्रीनिवास राव,अमोल दिवाकर,अमिताभ बनर्जी,टिंकू सिंह, प्रेम सिंह, अमित टंडन,रमेश खूंटे,सुनिल साहू,नरेश निर्मलकर,आशीष झा,पंकज त्रिपाठी,सुमित झा,अमित देवांगन,सुरेश सेन,बसंत प्रधान,हिमांशु अग्रवाल,दीपक सिंह,संजय पासवान,योगेश्वर त्यागी,गुरप्रीत सिंग,सुनिल सिंह,मिलिंद धनी,बाबू जफर,सुरेश पाटले,वैभव त्रिवेदी, श्रीनु राव,महेंद्र तांडी,करन सोनवानी,मनोज तिवारी,विनोद भारती,पदुम घृतलहरे,दिपक कशयप,भूपेंद्र मानिकपुरी,रजनी भारती,भानुप्रताप घृतलहरे,अमित साहू,दिवाकर सेन,राजेश चौहान,आशीष निर्मलकर,राहुल वर्मा,नेमीचंद साहू,रवि सेन,कुशल साहू,पप्पू साहू नितिन पटेल,अभय टंडन,रमेश विश्वकर्मा,रवि साहू,गोपाल यादव,नितिन वर्मा,संतोष साहू, राहुल देव,प्रमोद मंडावी,दीपक बघेल,टिंकू ठाकुर,वीरेंद्र प्रसाद,देवेंद्र गजभिए,सोमेश महेश्वरी,देव पांडे,अविनाश वर्मा,परमानंद महेश्वरी,आशीष विश्वकर्मा,अनिल मंडारिया,दीपेश देशमुख,राजेश माने,चंद्रशेखर प्रसाद समेत हिन्द सेना एवं युवा कृषक संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
The post दक्ष वैद्य बने भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश सहप्रभारी, आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत appeared first on ShreeKanchanpath.



