Blog

भिलाई में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दो नाबालिगों ने की करतूत… गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामला सामने आया है। मोहल्ले में ही रहने वाले दो नाबालिग लड़कों ने छात्रा के साथ इस कृत्य को अंजाम दिया। नाबालिग लड़के छात्रा को बहला-फुसलाकर एक सुनसान खंडहरनुमा जगह में ले गए और दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 4(2)- सीएचएल  एवं 70 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

नेवई थाना टीआई अनिल कुमार साहू के मुताबिक कि यह घटना 28 जनवरी शाम की है। नाबालिग छात्रा अपने घर के पास थी। तभी मोहल्ले के ही 13 वर्षीय और 14 वर्षीय दोनों नाबालिग बहाने से उसे झांसा देकर साथ ले गए। जब उसे एक खंडहरनुमा स्थान पर ले गए तो छात्रा को कुछ गड़बड़ होने का अहसास हुआ और वह वहां से जाने की बात कहने लगी, लेकिन दोनों नाबालिगों ने मिलकर उसके साथ जबरदस्ती की। बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची को तलाशते हुए उसकी मां भी मौके के आसपास पहुंच गई। बच्ची ने आपनी मां को आप बीती बताई। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिजन सीधे नेवई थाना पहुंचे और बच्ची ने मामले में शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस ने बच्ची का बयान दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया। नेवई पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया और दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। इधर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

The post भिलाई में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, दो नाबालिगों ने की करतूत… गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button