देश में जहां एक तरफ शीतलहर का सितम जारी है, वहीं अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तर भारत के 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 40 से 45 की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इतना ही नहीं 19 शहरों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। बच्चों और बुजुर्ग को विशेष रूप से सावधान रहने के लिए कहा गया है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में लोगों का बुरा हाल हो रहा है। एनएच पर कई जगह बर्फबारी से लोगों को गाड़ी से यात्रा करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्य में कल मौसम का हाल क्या रहेगा..
उत्तर भारत के 5 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 5 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। आएमडी के मुताबिक राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बादल जमकर बरसेंगे। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1 फरवरी को बारिश होगी तो वहीं 31 जनवरी को राजस्थान में बारिश होगी।
उत्तर भारत के 19 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के 21 जिलों में शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। यूपी के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली, अमेठी, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर और मेरठ में सुबह के समय 10 से 15 की रफ्तार से शीतलहर की स्थिति रहेगी। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, रेवारी, महेंद्रगढ़, चरकी दादरी, सोनीपत और पानीपत में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के मनसा, बठिंडा, बरनाला, मुक्तसर और फाजिल्का में भी सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 1 फरवरी और 3 फरवरी को एक फिर से बारिश की संभावना है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, कल के मौसम की बात करें तो दिल्ली में 30 जनवरी को सुबह के समय ठंड बढ़ी हुई रहेगी। लेकिन दोपहर के 10 बजे के बाद अच्छी धूप खिलेगी। लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक यूपी में कल यानी 30 जनवरी को 15 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे उनमें सहारनपुर, बरेली, अयोध्या, बिजनौर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, हरदोई, शाहजहांपुर, लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, मिर्जापुर, कुशीनगर और प्रतापगढ़ शामिल हैं। वहीं, कल लखनऊ में दिन में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 30 जनवरी को बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी हालांकि, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में मध्यम से घने कोहरे छाए रहेंगे। वहीं, दिन में मौसम साफ रहेगा। जबकि शनिवार को राजधानी पटना और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। पटना में कल अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 30 जनवरी को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में जमीन पर पाले गिरने की संभावना है। जिन जिलों में पाले गिरेंगे उनमें रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल शामलि हैं। वहीं, 1 फरवरी और 3 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश की भी संभावना है। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, नैनीताल में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से 3 फरवरी तक बारिश की पूरी संभावना है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, लाहौल और स्पीति शामिल हैं। हालांकि, कल यानी 30 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। मनाली में अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भारी बर्फबारी की भी संभावना है।
पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब में कल यानी शुक्रवार को अधिकांश जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के मुताबिक अमृतसर, कपूरथला, संगरूर, गुरदासपुर, लुधियाना, बठिंडा और संगरूर घने कोहरे के चलते सुबह के समय यात्रा करने में परेशानी होगी। लोगों को बेहद सतर्क होकर वाहन चलाना होगा। वहीं, चंडीगढ़ में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जिन जिलों में बारिश होगी उनमें अनंतनाग, गांदरबल, कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी, किश्तवार, मीरपुर और मुजफ्फराबाद जिले शामिल हैं। वहीं, कल श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 1 फरवरी से फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो कि 3 फरवरी तक रह सकता है। राजस्थान के जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें झुंझुनू, सीकर, चुरू, बीकानेर और अलवर हैं। हालांकि, प्रदेश में कल का मौसम साफ रहेगा। जयपुर में कल अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में कल यानी 30 जनवरी को अधिकांश जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। जिन जिलों में कल घने कोहरे छाएंगे उनमें ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, पन्ना, विदिशा, सतना, छतरपुर, सीधी जिले शामिल हैं। वहीं, कल भोपाल में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।





