रेसिपी

सुबह की कचौड़ी, दोपहर का पुलाव, रात का मटन… गोरखुपर में यहां उठाएं लाजवाब जायके का लुफ्त

अगर आप खाने के शौकीन हैं और शहर का असली जायका चखना चाहते है तो गोरखपुर आपके लिए बेहतरीन फूड डेस्टिनेशन है. यहां हर समय स्वाद के दीवाने नजर आते है. गोलघर क्षेत्र में क्वालिटी छोला-भटूरा और विशाल डोसा लोगों की पहली पसंद है. जहां सुबह से रात तक भीड़ लगी रहती है. दोपहर के खाने के लिए बक्शीपुर का स्टार बिरयानी सेंटर अपने खुशबूदार चिकन पुलाव के लिए मशहूर है. सुबह लाल डिग्गी चौराहे की बंसी कचौड़ी और शाम को धर्मशाला की गरमा-गरम इमरती स्वाद को दोगुना कर देती है. नॉनवेज प्रेमियों के लिए भोला मटन, अदालत हांडी मटन और कालिका मटन खास पहचान रखते है. गोरखपुर हर बजट में लाजवाब स्वाद परोसता है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button