भिलाई। पिछले दिनों पांच दिन का उपवास करने के बाद बीएसपी प्रबंधन द्वारा विधायक देवेन्द्र यादव की विभिन्न मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किए जाने का आश्वासन दिया था। उपवास खत्म होने के बाद बीएसपी प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है। इसे देखते हुए विधायक देवेन्द्र यादव ने एक बार फिर से बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी माह विधायक देवेन्द्र यादव मार्च निकालेंगे।
गुरूवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा रिटेंशन स्कीम, सेक्टर-9 अस्पताल व मैत्रीबाग आदि के निजीकरण के मुद्दों पर बात की। विधायक देवेन्द्र यादव ने कि बीएसपी प्रबंधन मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। अब समय आ गया है कि टाउनशिप के वार्डों में जाकर लोगों से मिलेंगे। आने वाले 25 जनवरी को मार्च निकाला जाएगा जिसमें टाउनशिप के लोग भी शामिल होंगे।
विधायक देवेन्द्र ने कहा है कि टाउनशिप में रह रहे लोगों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। वर्षों से रहने वालों को उनके आवास से बाहर करना गलत है। विधायक ने कहा कि हम चाहते हैं कि सालों से रहने वालों को बीएसपी लाइसेंस स्कीम का लाभ दे। चर्चा के दौरान विधायक ने व्यापारियों पर निगम द्वारा वसूले जाने वाले निर्यात कर पर भी बात की। उन्होंने कहा अलग अलग टैक्स वसूली सही नहीं है। जिला प्रशासन व निगम प्रशासन को चाहिए कि वे मिलकर काम करे।
The post बीएसपी टाउनशिप के मुद्दों पर विधायक देवेन्द्र करेंगे मार्च, निजीकरण, रिटेंशन सहित इन मांगों पर फोकस appeared first on ShreeKanchanpath.


