Blog

पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा पांच कुंतल से ज्यादा गांजा, महासमुंद में तीन तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भांडाफोड़ किया है। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए NH-353 में टेमरी जांच नाका के पास एम्बुलेंस वाहन में अवैध गांजा तस्करी करते हुए 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध गांजा, एक एम्बुलेंस वाहन और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जप्त गंजे की कीमत 2 करोड़ 60 लख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सागर वाघ, संजीव आहिरे, और सुशील दामाड़े के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार ने बताया कि, अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

The post पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा पांच कुंतल से ज्यादा गांजा, महासमुंद में तीन तस्कर गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button