Blog

शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1.88 करोड़ की ठगी, जांजगीर चांपा में फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में जमीन की खरीदी-बिक्री और शेयर मार्केट में रकम ढाई गुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवरीनारायण पुलिस ने ठगी करने वाले फरार आरोपी आरोपी उत्तरा कुमार साहू (52 वर्ष) निवासी बिलारी, को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बताया कि पीड़ित राजेश कुमार साहू ने 14 नवंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि वर्ष 2023 में भूपेंद्र साहू ने जमीन के कारोबार और अपने बेटे के शेयर मार्केट में काम करने का हवाला देकर निवेश करने पर 25 माह में ढाई गुना रकम लौटाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में प्रार्थी से करीब 1 करोड़ 88 लाख रुपये जमा कराए गए, लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम लौटाई गई।

इस प्रकरण में भूपेंद्र साहू, हिरेंद्र साहू और सुरेंद्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि उत्तरा कुमार साहू फरार चल रहा था। जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया पूछताछ में आरोपी ने ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

The post शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 1.88 करोड़ की ठगी, जांजगीर चांपा में फरार आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button