देश दुनिया

10,000 का लोन लेकर घर से ही शुरू कर दिया बिजनेस, 6 महीने में कमाई पहुंची सोच के पार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के 70 वर्षीय मोहन कोष्ठी ने ₹10,000 के लोन से अगरबत्ती का बिजनेस शुरू किया. शुरुआत में संघर्ष के बाद आज वे रोजाना 2 से 3 हजार रुपये की कमाई कर रहे हैं. मोहन अपने घर पर अगरबत्ती बनाते हैं और तीन लोगों को रोजगार दे रहे हैं. सिंधी बस्ती क्षेत्र में उनकी दुकान लोगों की पसंद बन चुकी है. यह कहानी साबित करती है कि उम्र नहीं, हौसला और मेहनत सफलता की असली कुंजी है.

तीन लोगों को दे रहे रोजगार

मोहन के घर पर ही अगरबत्ती मशीन से तैयार होती है और तीन लोग उनके साथ काम करते हैं. उनका कहना है कि आज सबसे बड़ी खुशी यह है कि वे खुद के साथ-साथ दूसरों का भी पेट भर पा रहे हैं.

 

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में रहने वाले मोहन कोष्ठी की कहानी उन लोगों के लिए मिसाल है, जो उम्र या हालात को अपनी कमजोरी मान लेते हैं. आज 70 साल की उम्र में मोहन न सिर्फ आत्मनिर्भर हैं, बल्कि तीन लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. लेकिन यहां तक पहुंचने का सफर बिल्कुल आसान नहीं था.

बेरोजगारी से बिजनेस का आइडिया

मोहन कोष्ठी बताते हैं कि करीब 10 साल पहले उनका काम-धंधा पूरी तरह छूट गया था. घर चलाना मुश्किल हो गया था. उसी दौरान उनके बेटे ने मोबाइल और सोशल मीडिया पर अगरबत्ती के बिजनेस के बारे में जानकारी देखी. यहीं से मोहन के मन में कुछ नया करने का विचार आया

₹10,000 का लोन और नई शुरुआत

मोहन ने हिम्मत जुटाई और ₹10,000 का छोटा सा लोन लेकर घर से ही अगरबत्ती बनाने का काम शुरू कर दिया. शुरुआत में उन्होंने खुद मशीन से अगरबत्ती बनानी शुरू की और बाकी कच्चा माल बाहर से मंगाया. धीरे-धीरे उन्होंने पूजन से जुड़ी दूसरी सामग्री भी अपने काम में जोड़ ली.

शुरुआती 6 महीने रहे बेहद मुश्किल

मोहन बताते हैं कि शुरुआत में अगरबत्ती बन तो जाती थी, लेकिन कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता था. कई बार लगा कि काम बंद कर देना चाहिए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. करीब 6 महीने तक लगातार मेहनत करते रहे. इसके बाद लोगों को उनकी सेंटेड अगरबत्ती पसंद आने लगी और बिक्री बढ़ने लगी.

सिंधी बस्ती में दुकान, रोज 2-3 हजार की कमाई

आज मोहन सिंधी बस्ती चौराहे पर अपनी दुकान लगाते हैं. यहां अगरबत्ती के साथ-साथ पूजन की पूरी सामग्री मिलती है, जिससे ग्राहकों को एक ही जगह सब कुछ मिल जाता है. वे बताते हैं कि अब वे रोजाना ₹2000 से ₹3000 तक की कमाई कर लेते हैं. उनकी अगरबत्ती ₹200 किलो के हिसाब से बिकती है, जो सस्ती होने के कारण लोगों को खूब पसंद आती है.

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button