Blog

स्वामी कृपालु जी महाराज की प्रचारिका श्रीश्वरी देवी के दिव्य प्रवचन 5 जनवरी से वैशाली नगर में

भिलाई। पंचम मूल जगद्‌गुरू (जगद्‌गुरूत्तम) स्वामी कृपालु जी महाराज की प्रचारिका श्रीश्वरी देवी जी का दिव्य आध्यात्मिक एवं दार्शनिक प्रवचन कालीबाड़ी मैदान, वैशाली नगर भिलाई में 5 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक शाम 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

उक्त प्रवचन वेद, उपनिषद, गीता, भागवत, रामायण एवं अन्य धर्म ग्रन्थों के प्रमाणों से युक्त होगा। जिसमें बताया जाएगा कि मानव देह का महत्व एवं जीव का लक्ष्य क्या है और वह हमें कैसे मिलेगा ? संसार का स्वरूप क्या है? भक्ति किसे कहते है ? हमारे जीवन में गुरू की आवश्यकता क्यों ? वास्तविक गुरू को हम कैसे पहचाने ? इसके अतिरिक्त अन्यान्य मानव जीवन को सफल बनाने विषयक तत्वों पर प्रकाश डाला जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक जगद्‌गुरु कृपालु सत्संग कल्याण समिति के भरत विश्नानी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना आत्मकल्याण करने की अपील की है।

The post स्वामी कृपालु जी महाराज की प्रचारिका श्रीश्वरी देवी के दिव्य प्रवचन 5 जनवरी से वैशाली नगर में appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button