छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

*कृषि विज्ञान केन्द्र में राष्ट्रीय किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

कवर्धा, दिसंबर 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र में 23 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर विकसित भारत जी राम जी एवं प्राकृतिक खेती विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस देश के पांचवें प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने किसानों की दशा सुधारने के लिए कृषि क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक सुधारों के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए थे। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
जागरूकता कार्यक्रम पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने कृषकों, कृषि सखी, पशु सखी एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 125 दिनों की रोजगार गारंटी, बेहतर बेरोजगारी भत्ता प्रावधान, समय पर मजदूरी भुगतान, भुगतान में देरी होने पर मुआवजा, तथा ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत विकास योजना जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। कार्यक्रम में डॉ. बी.एस. परिहार, विषय वस्तु विशेषज्ञ (सस्य विज्ञान) ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. नानक चंद बंजारा, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) ने प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ एवं कृषि उपयोगी उत्पादों के संबंध में किसानों को अवगत कराया। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिले की कृषि सखी, पशु सखी एवं कृषकों सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button