भिलाई। 7 माह पहले दुर्ग पुलिस में पदस्थ आरक्षक विक्रम सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। दुर्ग पुलिस ने मृतक आरक्षक के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) का लाभ मिला। इसके तहत मृतक आरक्षक की नॉमिनी उसकी माता जी को एक करोड़ रुपए का चेक दिया गया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्टेट बैंक के अधिकारियों की उपस्थिति में आरक्षक विक्रम सिंह की मां सरोज ठाकुर को एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया।
बता दें 4 मई यह दर्दनाक हादसा हुआ था। आरक्षक विक्रम सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। दुर्ग पुलिस द्वारा एसबीआई से पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत सकल बीमा कवरेज का एमओयू किया गया है, जिसके अंतर्गत दुर्घटना मे पुलिस कर्मी की मृत्यु होने पर बीमा कवरेज दिए जाने का प्रावधान है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना के कारण मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर पृथक-पृथक राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
इसी के पैकेज के तहत मृतक आरक्षक विक्रम सिंह की माता सरोज ठाकुर को एक करोड़ का चेक दिया गया। एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक मंडल सेक्टर-01 भिलाई तथा एसबीआई शाखा आदर्श नगर शाखा प्रबंधक विनिता कोसरिया के द्वारा आरक्षक विक्रम सिंह के नामिनी माताजी सरोज ठाकुर को 1 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया। चेक मिलने के बाद आरक्षक की माता ने पुलिस विभाग का आभार जताया।
The post तालाब में डूबने से हुई थी आरक्षक की मौत, भिलाई में परिजनों को मिला 1 करोड़ का चेक appeared first on ShreeKanchanpath.



