देश दुनिया

यूपी की IPS बेटी बनी हरियाणा की बहू, IAS की दुल्हन बन लाल लंहगे में दिखाए आशना ने ठाठ, दूल्हे राजा हुए फिदा

आशना और अभिनव दोनों की कमाल दिखे। लेकिन लुक के साथ कपल का जो एक दूजे के लिए प्यार दिखा वो भी दिल जीत ले गया। दोनों ने एक दूजे को वरमाला पहनाते हुए हंसते-हंसते सिर झुकाया और शादी वाले दिन को हमेशा के लिए यादगार बना लिया। (आशना ने शादी वाले दिन दिखा दिया कि वो पढ़ाई के साथ- साथ फैशन और स्टाइल की दुनिया को भी अच्छे से समझती हैं। तभी उन्होंने बाकी सारे रंगों को छोड़कर सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना जो उनकी खूबसूरती को निखार रहा है। ऊपर से लेकर नीचे तक इस लहंगे पर बारीक काम हुआ है, जो उनके लुक को शाही और एलिगेंट बनाता नजर आ रहा है।पहले आप आशना के ब्राइडल ब्लाउज पर नजर डालें। उन्होंने वी नेकलाइन वाला ब्लाउज चुना है जिसकी हाफ स्लीव्स हैं। इस ब्लाउज पर गोल्डन धागे का काम किया गया है। जो रेड कलर के साथ मिलकर लुक में एक अच्छा इफेक्ट डाल रहा है। ब्लाउज की स्लीव्स भी गोल्डन बॉर्डर जोड़कर लुक की ब्यूटी को एन्हांस किया गया है।आशना का सिर्फ लहंगा भी बारीक डीटेलिंग की वजह से बेहद सुंदर दिखा। इस लहंगे पर वर्टिकल लाइन वाले पैटर्न जोड़े गए हैं, जो आशना को लंबा दिखा रहे हैं। ब्लाउज की तरह लहंगे पर भी गोल्डन धागे वाली डीटेलिंग दिखी। प्लीट्स बनाकर फ्लेयर्ड को भी परफेक्ट बनाया गया है। इन सबके अलावा लहंगे का भरा हुआ गोल्डन बॉर्डर भी  की ब्यूटी को एन्हांस कर रहा है।ब्राइडल लुक को और सुंदर बनाने में भी आशना ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वो 2 दुपट्टे ओढ़ी दिख रही हैं। दोनों ही दुपट्टे नेट वाले चुनकर आशना ने स्टाइल के साथ स्मॉर्टनेस दिखाई क्योंकि इनको कैरी करना आसान होता। इन दुपट्टों पर सुंदर बॉर्डर जोड़ा गया है। और, साथ में सीक्वेंस और सितारों वाली डीटेलिंग जोड़कर भी लुक को कंप्लीट बनाया गया है।आशना ने लुक को कंप्लीट बनाने के लिए गले में सोने 2 हार पहने। जो उनकी वी नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ शानदार दिखे। मांग टिका भी लगाया। और, नथ- हथ फूल जैसे एलिमेंट्स जोड़ना भी नहीं भूलीं। इन सबके अलावा आशना के हाथ में दिख रहा चमचमाता लाल चूड़ा भी सुंदर दिखा। आशना ने दिखा दिया कि कंप्लीट   लेकर भी एलिगेंट और ट्रेंडी दिखा जा सकता है।एक समय तक ब्राइड्स शादी वाले दिन ब्राइडल लहंगे के साथ पोल्की और कुंदन जैसी जूलरी पहन रही थीं। लेकिन अब एक बार फिर से गोल्ड की जूलरी पहनने का ट्रेंड शुरू हो गया है। खासतौर से अगर आप रेड लहंगा चुन रही हैं तो उसके साथ सोने की जूलरी पहनकर लुक को आसानी से ट्रेडिशनल टच दे सकती हैं। सोने की जूलरी आपको अट्रैक्टिव भी दिखाएगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button