रेसिपी

सिर्फ 5 मिनट में बनाएं सबसे क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में टाईम की हर किसी के पास कमी है.ऐसे में जब हम कीचन में जाते हैं हमारी कोशिश होती है कि हम कुछ ऐसा बनाये जो क्रिस्पी और स्वादिष्ट हो साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो.ऐसे में मसाला मखाना से बेस्ट क्या हो सकता है.मखाना प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है और इसे सिर्फ 5 मिनट में तैयार किया जा सकता है. यह आपको स्लिम फीगर देगा सााथ ही बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा.

सामग्री

  • 2 कप मखाना
  • 1–2 tsp घी या 1 tsp तेल
  • ½ tsp हल्दी पाउडर
  • ½ tsp लाल मिर्च पाउडर
  • ½ tsp चाट मसाला
  • ½ tsp काला नमक (ऑप्शनल)
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ tsp काली मिर्च (ऑप्शनल)
  • 1 tsp भुना जीरा पाउडर
  • थोड़ी कसूरी मेथी (ऑप्शनल)
  • ¼ tsp गरम मसाला (ऑप्शनल)

बनाने की विधि

मखाने को रोस्ट करें

  • पैन गर्म करें और उसमें मखाना डालें.
  • धीमी–मध्यम आँच पर 3–4 मिनट तक भूनें.
  • जब हाथ से दबाने पर कड़क आवाज आए समझ लें कि मखाना क्रिस्पी हो चुका है.

तड़का करें तैयार

  • एक छोटा सा घी/तेल पैन में डालें.
  • गैस धीमी रखें ताकि मसाले जलें नहीं.
  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डाल दें.

मखाना को मसालों के साथ मिलाए

  • रोस्टेड मखाना इस मसाले में डालें और अच्छे से मिलाए.
  • गैस धीमी रखें ताकि मसाले समान रूप से कोट हो जाए.

अंतिम टच

  • चाट मसाला और भुना जीरा पाउडर ऊपर से डालें.
  • चाहें तो थोड़ा गरम मसाला और कसूरी मेथी भी छिड़क सकते हैं.
  • 1 मिनट और भूनकर गैस बंद कर दें.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button