मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर चल रही है। वहीं, तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक चक्रवाती तूफान दित्वाह श्रीलंका के आसपास अवस्थित है। इसके उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से प्रदेश के मौसम में असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 30 नवंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ बदली और बारिश की संभावना जताई है।
0 2,500 Less than a minute





