छत्तीसगढ़

भारतीय संविधान दिवस पर कलेक्टोरट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

*भारतीय संविधान दिवस पर कलेक्टोरट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ*

कवर्धा नवंबर 2025। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा की उपस्थिति में सुंयक्त कलेक्टर श्री आरबी देवांगन ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पैकरा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से संविधान के मूल्यों का पालन करने की अपील की। जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शपथ ली।
संयुक्त कलेक्टर श्री आरबी देवांगन ने कहा कि हमारा संविधान हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है। यह देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार प्रदान करता है। हमें इन मूल्यों का पालन करते हुए समाज में समरसता और शांति बनाए रखने के लिए सदैव कृतसंकल्पित रहना चाहिए। भारतीय संविधान हम सब के अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है और हमें इसे सशक्त बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों को निभाना होगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री विकास जैन, खाद अधिकारी श्री सचिन मरकाम, अधीक्षक श्री राजेन्द्र धु्रव, कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button