Blog

स्कूली छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- प्रिसिंपल करता था बैड टच… पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्कूल के प्रिंसिपल की काली करतूतों से परेशान छात्रा ने अपनी जान दे दी। मरने से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें अपनी आपबीती लिखी। छात्रा ने लिखा कि जिस दुनिया में लड़कियों की इज्जत नहीं, उस दुनिया में जी कर क्या करुंगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस की जांच में आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 23 नवंबर को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो ने थाना बगीचा में सूचना दी। उसने बताया कि स्कूल की कक्षा 09 वीं की 15 वर्षीय छात्रा ने स्कूल के स्टडी रूम में शाम करीबन 5 से 6 बजे के बीच साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। प्रिंसिपल कुलदीप ने बताया कि उसने स्टाफ की सहायता से फंदे में लटकी छात्रा को उतारकर को, इलाज हेतु शासकीय हॉस्पिटल बगीचा लाया गया , जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा फोरेंसिक एक्सपर्ट, सीन ऑफ क्राइम के अधिकारी सलीम कुजूर व वीडियो ग्राफर नवीन प्रजापति तथा गवाहों की उपस्थिति में शव पंचनामा की कार्यवाही की गई। छात्रा के शव के पंचनामा के दौरान पुलिस के द्वारा  मृत छात्रा के पहने कपड़े की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृत छात्रा के द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को एक नीच इंसान होना, कुलदीप द्वारा सभी लड़कियों से गलत व्यवहार करना, लड़कियों के साथ गलत टच करना, कमर पकड़ना, प्राइवेट पार्ट्स को छूना आदि का जिक्र किया था। छात्रा ने इसी वजह से आत्महत्या की बात लिखी।

छात्रा ने सुसाइड नोट में कुछ सहेलियों का नाम भी उल्लेखित किया था। पुलिस के द्वारा सुसाइड नोट को गवाहों के समक्ष, परिजनों को दिखाया गया, जिनके द्वारा पुष्टि की गई कि उक्त लिखावट मृतिका छात्रा की ही है। मृतक छात्रा के शव के पंचनामा के पश्चात पुलिस के द्वारा मृतक छात्रा की डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। जांच के दौरान पुलिस के द्वारा जब निजी स्कूल के अन्य शिक्षक स्टॉफ व अध्ययनरत छात्राओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि घटना दिनांक को जब छात्रा स्कूल के कक्षा 12 वीं में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के द्वारा गलत नियत से उसके कमर को छुआ गया था, जिससे वह अत्यंत दुखी थी, घटना के संबंध में रो रो कर उनको बताई थी। घटना के संबंध में किसी को बताने पर प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के द्वारा स्कूल से निकालने की बात भी कही गई थी।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा स्कूल स्टॉफ व अध्ययनरत छात्राओं के कथन के आधार पर, स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के विरुद्ध मृत छात्रा के सुसाइड नोट में लगाये गए आरोप की पुष्टि होने पर, पुलिस के द्वारा आप्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के विरुद्ध थाना बगीचा में 74,108 व जे जे एक्ट की धारा 75 तथा 08 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल को अपराध कायमी के पश्चात गिरफ्तार कर लिया गया है, सुसाइड नोट में आए तथ्यों के आधार पर आगे की विवेचना की जाएगी

The post स्कूली छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- प्रिसिंपल करता था बैड टच… पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button