छत्तीसगढ़

कबीरधाम में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, खरीदा गया 1.97 लाख क्विंटल धान, 49 करोड़ भुगतान जारी

*कबीरधाम में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, खरीदा गया 1.97 लाख क्विंटल धान, 49 करोड़ भुगतान जारी*

कवर्धा, नवम्बर 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कबीरधाम जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के साथ ही किसानों को समय पर भुगतान भी उनके खातों में जारी किया जा रहा है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 4 हजार 445 किसान धान की बिक्री कर चुके हैं। जिनसे 1 लाख 97 हजार 30 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को उनके बेचे गए धान के एवज में 49 करोड़ 10 लाख 53 हजार रूपये भुगतान के रूप में जारी किए जा चुके हैं।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने धान खरीदी से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तमाम नोडल ऑफिसर्स से धान खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हुए हैं। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के साथ खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का तुरंत निदान करने के लिए भी निर्देशित किया हुआ है।
शासन प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले के उपार्जन केंद्रों में पहुंचने वाले किसानों की त्वरित तौलाई हो। इस बार पारदर्शी और व्यवस्थित टोकन सिस्टम ने खरीदी प्रक्रिया को सुगमता प्रदान की है। निश्चित मात्रा में टोकन जारी होने से किसानों के बीच धान बेचने के लिए अपनी बारी को लेकर किसी प्रकार की दुविधा नहीं है, और समितियों में भी धान खरीदी सुनियोजित तरीके से हो पा रही है। केंद्रों में बारदाने का पर्याप्त इंतजाम, धान तौलाई, भराई और स्टेकिंग के लिए मैन पावर, बायोमेट्रिक आधारित ऑथेंटिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और नमी मापक यंत्रों सहित खरीदी से जुड़ी अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित भी की गई हैं।
बीते दिनों कलेक्टर श्री वर्मा ने समिति प्रबंधकों और अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। जिससे धान खरीदी की समूची प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी हो। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार किसानों को एकड़ के अनुसार टोकन जारी किए जाने, गेट पास ऐप में उपार्जन केंद्र में बिक्री हेतु धान लेकर आने वाले वाहन की फोटो को ऑनलाइन अपडेशन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसी के साथ खरीदी के उपरांत उपार्जन केंद्रों में धान की स्टेकिंग किस्मवार अलग अलग करने पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button