देश दुनिया

सीजीपीएससी टॉपर बिलासपुर की शताक्षी और सृष्टि, बताया कैसे हासिल करें सफलता

बिलासपुर :सीजीपीएससी की फाइनल सूची में बिलासपुर की दो बेटियों ने अपना जलवा बिखेरा है.बिलासपुर की दो बेटियां टॉप 10 में पहुंची हैं. सीजीपीएससी की मेरिट सूची में लिंक रोड निवासी शताक्षी पांडेय ने छठवां , जबकि शहर की ही सृष्टि गुप्ता ने आठवां स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है. दोनों टॉपर्स के घरों में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. परिजन, रिश्तेदार और परिचित उनके घर पहुंचकर खुशियों में शामिल हो रहे हैं.

परिवार को दिया सफलता का श्रेय :लिंक रोड निवासी शताक्षी पांडेय से ईटीवी भारत के संवाददाता संजय यादव ने विशेष बातचीत की. इस दौरान शताक्षी ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत और लगातार आत्मविश्वास बनाए रखने की चुनौती रही. उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान करीब चार बार निराशा हाथ लगी. लेकिन परिवार के सहयोग माता पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने कभी भी पीछे हटने नहीं दिया. पढ़ाई में आने वाली कठिनाईयों से गुजरकर जीत हासिल करने की प्रेरणा मिलीमोबाइल और टीवी पर भी देना पड़ा ध्यान :डिजिटल समय में पढ़ाई के साथ मोबाइल,टीवी मनोरंजन के लिए समय और पढ़ाई पर पड़ने वाले प्रभाव पर शताक्षी ने कहा कि समय के साथ परिवार और डिजिटल डिवाइस को भी महत्व देना पड़ा. क्योंकि कई ऐसी जानकारियां होती हैं, जो हमें मोबाइल और इन्टरनेट के माध्यम से मिलती है.निरंतरता और अनुशासन प्रतिभागियों की सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए रोज एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करना और अपनी कमियों पर ध्यान देना भी जरूरी है. ताकि चूंक कहां हुई और इसे कैसे दूर करें यह सीखने को मिलता है- शताक्षी पाण्डेय, टॉपर सीजीपीएससी वहीं CGPSC मे आठवीं रैंक हासिल करने वाली सृष्टि गुप्ता के परिवार में भी उत्साह का माहौल है. सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के निरंतर सहयोग और सही मार्गदर्शन को दिया है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button