Blog

भिलाई के स्पा सेंटर में मसाज की जगह देह व्यापार, दो सेंटरों पर पुलिस की रेड

भिलाई। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार भिलाई में आम होता जा रहा है। आए दिन पुलिस की रेड़ में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस ने स्मृति नगर के दो स्पा सेंटरों में रेड कर संचालिका व अन्य के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

दुर्ग पुलिस व्दारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला अमन ढाबा के लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रही है। सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया।

लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी (36) सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग तथा अंकुश ईखार (29) हाउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर पाये जाने पर इनके विरुद्ध  वैधानिक कार्रवाई किया गया है। कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा, महिला आरक्षक यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, एएसआई गौरखनाथ चौधरी, आरक्षक कमल नारायण की सराहनीय भूमिका रही।

Untitled design

The post भिलाई के स्पा सेंटर में मसाज की जगह देह व्यापार, दो सेंटरों पर पुलिस की रेड appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button