देश दुनिया

सेज जलाने से मिल सकते हैं कई फायदे, बस जान लें सही तरीका

नई दिल्ली। सेज जलाने की परंपरा दक्षिण-पश्चिम अमेरिका के मूल निवासियों से आई है और अब यह दुनियाभर में लोकप्रिय है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से इसे जलाने के कई फायदे बताए गए हैं। आज हम आपको सेज जलाने से संबंधित ही कुछ महत्वपूर्ण बाते बताने जा रहे हैं।

रखें इन बातों का ध्यान

इससे आपका घर में सूखे सेज के बंडल, डंडियां या फिर खुले पत्तों वाले सेज भी काफी फायदेमंद मानी गई है। आप चाहें, तो घर पर ही सेज का बंडल बना सकते हैं या पहले से ही लपेटे हुए सेज के बंडल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाजार में कई तरह के सेज उपलब्ध हैं जैसे नीला, देवदार और लैवेंडर आदि, जिसमें अलग-अलग गुण पाए जाते हैं।

इसके साथ ही सेज, के धुएं में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। ऐसे में सेज जलाने से हवा में मौजूद बैक्टीरिया काफी हद तक खत्म हो जाता है, जिससे हवा साफ होती है।

इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है, जिससे आपका मूड भी बेहतर बना रहता है। साथ ही सेज आपके तनाव कम करने में भी यह सहायक साबित हो सकती है और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सकती है। सेज की गंध कीड़े-मकोड़ों को दूर कर सकती है

इस तरह जलाएं सेज

सबसे पहले सेज के बंडल को किसी बर्तन में रखकर जाएं। इस दौरान आपको घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे खोल देने चाहिए। अब सेज को जलाकर इसका धुआं घर में सभी कोनों में करें। इससे वातावरण में मौजूद नकारात्मकता समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।  जगन्नाथ डॉट कॉम यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।  जगन्नाथ डॉट कॉम अंधविश्वास के खिलाफ है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button