मौसम

भारी बारिश आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड़, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड की चेतावनी जारी की है। वहीं, अंडमान, दक्षिणी तटीय प्रदेश और कुछ दक्षिणी राज्य बिजली गिरने और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका के बीच अलर्ट पर हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बदलाव और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहेंगी।

वहीं, पश्चिमी भारत में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसी तरह, सेंट्रल इंडिया में भी अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

ठंडी हवाओं की गतिविधि
अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में हवाओं की गति 40-50 किमी/घंटा तक रहेगी, जो कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। दक्षिणी अंडमान सागर में हवाओं की रफ्तार 45-55 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है, जो 65 किमी/घंटा तक बढ़ सकती है। आइलैंड्स में कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान भी आ सकता है।

केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश में भी कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव की संभावना जताई गई है। 21 से 24 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की आशंका है। 22 से 24 नवंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज हवाओं का अलर्ट है।

भारी बारिश के आसार
केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। 21 से 26 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में कई या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज की संभावना है। वहीं, 21 से 23 नवंबर के दौरान केरल और माहे में बारिश जारी रहेगी। 26 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 और 23-24 नवंबर को बारिश और 21-22 नवंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button