देश दुनिया

हरियाणा की बहू बनने से पहले डिप्टी CM की बेटी बनी संस्कारी, लहंगा पहन सोने से लदीं आस्था, लिया भगवान का आर्शीवाद

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री की शादी 22 नंवबर को होगी। ऐसे में अभी से हिमाचल की बेटी की शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। जिनमें दूर-दूर से लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। सुंदरकांड पाठ में भी बहुत सारे लोगों की भीड़ लगी। लेकिन सारी लाइमलाइट लूट ले गईं दुल्हनिया रानी आस्था। जिन्होंने सुंदर-सा लहंगा पहनकर देसी रूप दिखाया। और, हरियाणा की बहू बनने से पहले अपने संस्कारों की झलक दिखा दी।जहां एक तरफ आजकल शादी से पहले कपल बड़े-बड़े होटल में पार्टी रखते हैं। वहीं, आस्था भगवान हनुमान की पूजा अर्चना कर दिखा गईं कि संस्कारों के मामले में वो सबसे आगे हैं। लहंगे के साथ सोने के जेवर पहनकर वो किसी अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@mukeshagnihotriinc, rasraj_ji_maharaj)आस्था को सुंदरता दिखाने के लिए ड्रेस और गाउन जैसे कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है। वो हमेशा देसी कपड़ों में दिखती हैं। इस बार भी उन्होंने पिंक और वाइट शेड वाला लहंगा पहना है। ब्यूटी के साथ ठाठ दिखाने का मौका भी उन्होंने हाथ से नहीं जाना दिया। और, गले में लंबा- सा सोने का नेकलेस पहनी नजर आईं।जिसकी स्लीव्स हाफ लेंथ नजर आ रही है। इस ब्लाउज पर छोटे-छोटे फूलों वाले डिजाइन बने हैं। साथ में चमचमाते स्टोन से भी इस पर डीटेलिंग ऐड की गई है। जिससे आस्था का लुक परफेक्ट बन रहा है। बिना किसी टेड़े-मेड़े डिजाइन के सिंपल ब्लाउज पहनकर भी आस्था किसी रानी से कम नहीं दिख रही हैं।इस लहंगे पर भी ब्लाउज जैसा प्रिंट देखने के लिए मिल रहा है। साथ में इस पर डॉर्क पिंक और ब्लू कलर के भी बारीक-बारीक डिजाइन बने हुए हैं। पूरे लहंगे पर चमचमाते हुए स्टोन भी जड़े हुए काफी सुंदर नजर आ रहे हैं।दुपट्टा ओढ़ लेने से और भी खास बन जाता है। तभी आस्था फोटो में नेट का दुपट्टा ओढ़ी दिख रही हैं। ऐसे दुपट्टे सुंदर तो दिखते ही हैं। साथ में ओढ़ने में भी हैवी नहीं होते। हिमाचल की बेटी ने तो दुपट्टे पर प्रिंटेड बॉर्डर भी जोड़ा है। जो कि उनके देसी लुक को बेस्ट बनाता नजर आ रहा है।लहंगे वाले लुक को कंप्लीट बनाने के लिए आस्था ने गोल्ड का नेकलेस पहना है। जिसका लेयरिंग वाला डिजाइन बहुत सुंदर दिख रहा है। साथ में वो हाथ में चूड़ियां पहनी नजर आईं। कानों में भी उन्होंने चमचमाचते हुए इयररिंग्स पहने। और, नजर से बचने के लिए हाथ में काला रबड़ बैंड लगाई दिखीं।

शादी से पहले दुल्हन के घर छोटे-छोटे बहुत सारे फंक्शन होते हैं। जिनमें ब्राइड्स टू बी बेस्ट दिखना चाहती हैं। अगर आपको भी बेस्ट दिखना हो तो आस्था जैसा लुक ले सकती हैं। ऐसे लहंगे लुक को ग्रेसफुल बनाते हैं। और, हर महिला पर खूब जचते भी हैं।

आस्था ने तो लहंगे वाला लुक लेकर सबको इंप्रेस कर दिया। अब आपकी बारी है। वेडिंग सीजन में वाइट और पिंक टोन वाला लहंगा पहनकर सारी लाइमलाइट लूट लें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button