श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धमेंद्र सिंह सर के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र कुमार सिंह सर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल सर एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आशीष शुक्ला सर , एवं उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर सर के निर्देशानुसार महिला थाना कवर्धा द्वारा आज दिनांक 15/11/2025 को पो.मै.अनु. जनजाति कन्या छात्रावास कवर्धा जिला कबीरधाम में। ** बाल सुरक्षा सप्ताह ** के तहत कार्यक्रम किया गया , कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, बाल विवाह,, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी व ऑनलाइन ठगी होने पर 1930 के बारे में बताया गया, पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं गुड टच बैड टच, अभिव्यक्ति एप,और यातायात नियमों के पालन जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई , छात्रावास के अधीक्षिका एवं सुरक्षा गार्ड को भी महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया
कार्यक्रम में महिला थाना कवर्धा प्रभारी भुवनेश्वरी साहू, महिला प्रधान आरक्षक
मानकुमारी राज, महिला आर रजनी टोप्पो, महिला आर नंदिनी ओगर, छात्रावास अधीक्षिका संगीता मैडम उपस्थित रहे।
0 2,502 1 minute read




