Blog

विश्व विजेता भारतीय महिला टीम में छत्तीसगढ़ की बेटी का सराहनीय योगदान… सीएम साय ने उपलब्धि के लिए सराहा

रायपुर। आईसीसी महिला विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने वाली भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा छत्तीसगढ़ की बेटी भी रही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की और छत्तीसगढ़ की बेटी को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

सीएम साय ने अपने पोस्ट में बताया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व विजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी अत्यंत विशेष है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में हमारा छत्तीसगढ़ भी सहभागी रहा है। कवर्धा जिले की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई है। 

इससे पहले वह छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस के प्रति उनका समर्पण और उनकी विशेषज्ञता इस ऐतिहासिक जीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है। छत्तीसगढ़ की यह बेटी आज पूरे देश का मान बढ़ा रही है। आपकी इस उपलब्धि पर पूरा छत्तीसगढ़ गर्वित है। आपको छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Untitled design

The post विश्व विजेता भारतीय महिला टीम में छत्तीसगढ़ की बेटी का सराहनीय योगदान… सीएम साय ने उपलब्धि के लिए सराहा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button