मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी तेलंगाना और उससे सटे विदर्भ पर बना निम्न दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। फिर इसके एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तर दिशा की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही निम्न दबाव के क्षेत्र से एक ट्रफ उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होकर दक्षिण महाराष्ट्र तट तक देखी जा रही है। इन वेदर सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
इन जिलों में मौसम रहेगा खराब
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात और झंझावात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में पड़ेंगी बौछारें
इन जिलों में कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ने का अनुमान है। वहीं अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में गरज चमक और वज्रपात के साथ मौसम खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक और वज्रपात के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झंझावात भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 18 सितंबर तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी देखी जा सकती है।





