देश दुनिया

भोपाल में 10 साल पुरानी जर्जर सड़क और गड्ढे का जन्मदिन मनाकर केक काटा गया, आतिशबाजी भी हुई

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिस देखकर आप हैरान हो सकते हैं। ऐशबाग इलाके की जर्जर सड़कों को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग यहां की खराब सड़क से परेशान होकर लोगों ने विरोध किया।नागरिकों ने आठ फीट चौड़े और 12 फीट लंबे गहरे गड्ढे पर बैठकर केक काटा और गड्ढों के दस साल पूरे होने का जश्न मनाया। इतना ही नहीं लोगों ने आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ा भी बजाया। इस विरोध के दौरान लोगों ने नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

एक साल से नहीं हुई सड़क की मरम्मत

विरोध जता रहे लोगों का कहना है कि बीते दस साल से सड़क खराब हालत में है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभागों ने ध्यान नहीं दिया। बारिश के मौसम में तो हालात और बिगड़ जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने दावा किया कि इस क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख आबादी रहती है और रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। ऐशबाग थाना और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी इसी इलाके में होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही।

कांग्रेस ने लगाए आरोप 

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि भोपाल की सड़कें पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। कहीं गड्ढे हैं, तो कहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या। जनता रोज गिरते-पड़ते सफर करने को मजबूर है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं होना भारी भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button