Blog

बीजापुर में नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, अपहरण के बाद देर रात उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। जिले के गंगलूर थाना क्षेत्र के नेन्द्रा स्कूल में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती का शुक्रवार शाम को नक्सलियों ने पहले अपहरण किया और देर रात मौत के घाट उतार दिया। पिछले तीन दिनों में नक्सलियों ने तीन शिक्षादूतों की हत्या की। शिक्षादूत की हत्या से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षादूत कल्लू ताती बीजापुर के तोड़का गांव के रहने वाला था। वह नेन्द्र स्कूल में पदस्थ था। शुक्रवार शाम को स्कूल से घर लौटते समय नक्सलियों ने कल्लू का अपहरण किया। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की, फिर देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि शिक्षादूत कल्लु ताती की हत्या भी मुखबिरी के शक में की गई है।

CEC

बंद स्कूलों के फिर से संचालन से नक्सली नाराज
बताया जा रहा है कि बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद नक्सली नाराज हैं और इसलिए शिक्षादूतों का निशाना बना रहे हैं। इस साल नक्सलियों ने अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या कर दी है। इनमें से पांच हत्याएं बीजापुर जिले में और चार सुकमा जिले में हुई हैं। 3 दिनों में तीसरी घटना है। इससे पहले मनकेली में गुरुवार को शिक्षा दूत सुरेश की हत्या की गई थी। दो दिन पहले बीजापुर-सुकमा सीमा पर भी नक्सलियों ने मंडीमार्का में पदस्थ शिक्षादूत लक्ष्मण बाडसे को घर से निकालकर धारदार हथियार से मार दिया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से शिक्षकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे इन शिक्षादूतों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंता का विषय बन चुका है।

Untitled design

The post बीजापुर में नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, अपहरण के बाद देर रात उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में दहशत appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button