शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि, बरनाईदादर के छात्रों ने जीता क्विज प्रतियोगिता का प्रथम स्थान……………………………सांकरा जोंक, सामान्य ज्ञान एक ऐसा विषय है जो हर उम्र में हर किसी के काम आता है।यह ऐसी चीज है जिसका साथ हमें नहीं छोड़ना चाहिए।क्योंकि ये जनरल नॉलेज के सवाल और उनके जवाब की जानकारी हमें स्मार्ट बनाती है।किसी भी प्रतियोगी परीक्षा, क्विज के अलावा जीके रेगुलर पढ़ने की आदत रोजमर्रा में भी आपके काम आ सकती है।सामान्य ज्ञान एक ऐसा क्षेत्र है जो विभिन्न विषयों की जानकारी और तथ्यों को शामिल करता है।यह जानकारी व्यक्ति के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सहायक होती है।इसी उद्देश्य से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय सांकरा के तत्वाधान में और स्वामी आत्मानंद विद्यालय सांकरा के मार्गदर्शन में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 2 अगस्त 2025 को सांकरा में आयोजित किया गया।जिसमें 10 स्कूली टीमों ने भाग्य लिया।इस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरनाईदादर,द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद विद्यालय सांकरा एवं तृतीय स्थान संत अन्ना विद्यालय सांकरा ने प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरनाईदादर के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार भोई सर ने कहा कि दीपा प्रधान, अनीषा गवाल और आस्था प्रधान ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है,उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे समुदाय को गर्व महसूस हो रहा है।विद्यालय ने हमेशा से छात्रों को उनकी प्रतिभा और कौशल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया है।हमारे शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्थन से हमारे छात्र इस तरह की उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हुए है।विद्यालय परिवार की ओर से दीपा प्रधान , अनीषा गवाल और आस्था प्रधान को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।हमें विश्वास है कि आप आगे भी इसी तरह की सफलता प्राप्त करते रहेंगे और विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मै शिक्षकों,कर्मचारियों और अभिभावकों का भी आभार व्यक्त करता है,जिन्होंने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर संस्था के व्याख्याता सुभाष सिंह सर ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी छात्रों को इसी तरह समर्थन और प्रोत्साहन प्रदान करता रहेगा,ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके और समाज में सकारात्मक योगदान दे सके। इस उपलब्धि पर संस्था के व्याख्याता एमएन प्रधान, टी आर पारेश्वर, आशीष नंद,श्रीमती सुजाता पोर्ते,श्रीमती पूजा बरिहा,गुलाब नंद,हेमनाथ भोई सर ने भी तीनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आपने अपनी मेहनत और लगन से इस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। आपकी इस उपलब्धि पर हमें गर्व है। बर्नाईदादर संकुल समन्वयक सोमनाथ चौहान सर ने पूरे संकुल परिवार की ओर से तीनों छात्रों को बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी भविष्य में भी अपने सभी लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे।

0 2,505 2 minutes read