Blog

जशपुर गोलीकांड का मास्टरमाइंड रवि उरांव गिरफ्तार, रांची से पकड़ाया आरोपी… आठ माह से था फरार

जशपुर। जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटईकेला स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (कियोस्क बैंक) में दिनदहाड़े हुई लूट और वृद्धा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिछले 8 माह से फरारी काट रहा था। जशपुर पुलिस ने आरोपी रवि उरांव को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया।

बता दें जशपुर में यह गोलीकांड 5 नवंबर 2024 को बटईकेला के कियोस्क बैंक में हुआ था। लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने संचालक संचु कुमार गुप्ता पर कट्टे से हमला कर दिया। हल्ला सुनकर उनकी दादी उर्मिला बाई मौके पर पहुंचीं तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दिन दहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन को झकझोर दिया था। मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस घटना के आरोपी रातु राम, पितुल राम और सीतुल राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन आरोपी तो गिरफ्तार हो गए लेकिन घटना का मास्टरमाइंड रविं उरावं फरार हो गया था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

image 13

दो बार पुलिस से बचकर भागा आरोपी
आरोपी रवि उरांव काफी शातिर है और दो बार पुलिस की गिरफ्त में आने से बच गया। जशपुर कोर्ट में पेशी के दौरान भेस बदलकर पहुंचा था, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही स्कूटी छोड़ जंगल में भाग निकला। दूसरी बार पुलिस ने उसके गृह ग्राम की घेराबंदी की, पर वो फिर भाग निकला। इसके बाद पुलिस की टीम उसके मुवमेंटपर नजर रख रही थी। इस बीच मुखबिर के जरिए पता चला कि रवि उरांव रांची में छिपा है। इसके बाद जशपुर पुलिस की टीम ने अंतत: रांची में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

book now

प्रोफेशनल तरीके से किया गया गिरफ्तार
एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ने बेहद प्रोफेशनल कार्यशैली से कांड के मास्टरमाइंड रवि उरांव को गिरफ्तार किया है। सभी पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यह हमारी टीम की सजगता, तकनीकी दक्षता और सतत प्रयास का परिणाम है। रवि उरांव आदतन अपराधी है पहले मनोरा क्षेत्र में बैंक लूट को दे चुका अंजाम, गुमला जिले में कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है,इस वारदात में रवि ने जेल में मिले रातु राम के साथ मिलकर योजना बनाई थी।

The post जशपुर गोलीकांड का मास्टरमाइंड रवि उरांव गिरफ्तार, रांची से पकड़ाया आरोपी… आठ माह से था फरार appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button