Blog

सीएम साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई, बोले- देश के लिए गौरव का क्षण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी पर भारत के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह क्षण केवल भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए ही नहीं, अपितु हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि भारत की युवा वैज्ञानिक प्रतिभा और वैश्विक स्तर पर बढ़ती वैज्ञानिक भागीदारी का प्रमाण है। शुभांशु की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है।

office boy girl

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से सफलतापूर्वक लौटने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्र के साथ मिलकर भारत के पहले ऐसे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा की है। उनका यह साहसिक और प्रेरणादायी कदम एक अरब भारतीयों के सपनों को नई उड़ान देता है। यह मिशन न केवल देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि भारत की मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है।

book now

The post सीएम साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई, बोले- देश के लिए गौरव का क्षण appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button