Blog

विधानसभा में विधायक रिकेश ने आंगनबाड़ी भवनों का उठाया मुद्दा, सवाल पर सरकार ने दी यह जानकारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति पर आज सवाल उठाया। उन्होंने क्षेत्र में संचालित केंद्रों की जानकारी और नए भवनों की योजना भी पूछी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि वैशाली नगर में कुल 106 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 56 केंद्र शासकीय भवनों में चल रहे हैं। मंत्री ने बताया कि 42 आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों में संचालित हैं। वहीं 8 केंद्र अन्य वैकल्पिक भवनों से संचालित किए जा रहे हैं।

portal add

मंत्री ने बताया कि क्षेत्र के लिए दो नए आंगनबाड़ी भवनों का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। लेकिन दोनों स्थानों पर केंद्र स्वीकृत नहीं होने से प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। सरकार ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी भवनों की स्वीकृति बजट और वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करती है। इसलिए निर्माण की समय-सीमा तय करना संभव नहीं है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आधुनिक और सुविधायुक्त आंगनबाड़ी भवन बच्चों और महिलाओं के हित में आवश्यक हैं। उन्होंने इस विषय को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया।

The post विधानसभा में विधायक रिकेश ने आंगनबाड़ी भवनों का उठाया मुद्दा, सवाल पर सरकार ने दी यह जानकारी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button