Blog

Bhilai Breaking : अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, प्रेमी ने की थी महिला की हत्या… सामने आई यह वजह

भिलाई। एक दिन पहले नंदिनी टाउनशिप क्षेत्र में झोपड़ी में महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना की सूचना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है। दरअसल यह पूरा कांड प्रेम संबंध और शादी की बात हुए विवाद के कारण हुआ है। आरोपी से मृतका का प्रेम संबंध था और वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी। बस इसी बात को लेकर प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि 13 जुलाई को नंदिनी पुलिस को सूचना मिली कि नंदनी टाउनशिप के झोपड़ी में महिला की  संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। शुरुआती जांच के बाद महिला की शिनाख्त कुंवरिया बाई उर्फ चिंया उम्र 45 साल निवासी ग्राम हरदी हाल नंदनी टाउनशीप के रूप में हुई। प्राथमिक जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसी टीवी खंगाले और कई लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को क्लू मिला।

office boy girl

पुलिस को जांच में पता चला कि कुंवरिया बाई का अहिवारा निवासी दीपक कुमार तोडसे के साथ प्रेम सबंध था। इसके बाद पुलिस ने दीपक की तलाश की। आरोपी की पतासाजी के दौरान सीसीटीवी फुटेज, त्रिनयन ऐप्पस, सायबर तकनीकी, टावर डम्प के माध्यम से संदेही दीपक कुमार तोडसे  42 साल रायपुर रोड अहिवारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

book now

पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस को आरोपी दीपक ने बताया कि कुंवरिया बाई से उसका अफेयर था। वह उस पर बार बार शादी का दबाव बना रही थी। 12 जुलाई की रात 9 बजे वह कुंवरिया के घर गया। दोनों के मध्य शादी की बात को लेकर वाद विवाद हुआ। इसके बाद दीपक कुमार आक्रोशित होकर मृतिका के गला दबा कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

The post Bhilai Breaking : अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, प्रेमी ने की थी महिला की हत्या… सामने आई यह वजह appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button