बेजोस और सांचेज को अमन होटल से निकलते हुए देखा गया
इस जोड़े को ग्रैंड कैनाल पर स्थित विशेष अमन वेनिस होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया। यहां कई मशहूर हस्तियां ठहरीं। वेनिस सिटी हाल ने बुधवार को एक निर्देश जारी किया। इसमें इस पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। यहां मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विवाह को लेकर समूहों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा
इस जोड़े ने शनिवार, 28 जून को स्कूओला ग्रांडे डेला मिसेरिकोर्डिया में अपना विवाह समारोह आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतिम समय में स्थान परिवर्तन किया गया, क्योंकि इस विवाह को लेकर समूहों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जो इसे संपन्न और वंचितों के बीच बढ़ती असमानता के संकेत के रूप में देखते हैं।
वेनिस के सामाजिक संगठनों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये दुनिया में बढ़ रही असमानता का सुबूत है। भव्य शादी के लिए शहर में रहने वाले लोगों की उपेक्षा की जा रही है।इस जोड़े ने शनिवार, 28 जून को स्कूओला ग्रांडे डेला मिसेरिकोर्डिया में अपना विवाह समारोह आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण अंतिम समय में स्थान परिवर्तन किया गया, क्योंकि इस विवाह को लेकर समूहों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जो इसे संपन्न और वंचितों के बीच बढ़ती असमानता के संकेत के रूप में देखते हैं।
वेनिस के सामाजिक संगठनों के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये दुनिया में बढ़ रही असमानता का सुबूत है। भव्य शादी के लिए शहर में रहने वाले लोगों की उपेक्षा की जा रही है।