Blog

रायपुर पुलिस ने सूदखोर तोमर भाइयों पर रखा इनाम, सूचना देने व पकड़वाने वालों को मिलेंगे इतने रुपए

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोस्ट वांटेड  सूदखोर तोमर बदर्स 21 दिन से फरारी काट रहे हैं। पुलिस की अलग अलग टीमें दोनों का पता लगाने में लगी हुई हैं। अब इन दोनों पर रायपुर पुलिस ने 5000 रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने दोनों भाइयों की सूचना देने व पकड़वाने वालों को 5000 रुपए नगद इनाम देगी। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

बता दें पुलिस ने तोमर ब्रदर्स से जुड़े मामले में अब तक एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और छत्तीसगढ़ ऋण संरक्षण एक्ट के तहत एक्शन लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों का बेधड़क होकर घूमना समाज के लिए खतरनाक है। वो भविष्य में कोई भी गंभीर अपराध कर सकते हैं। जिसके लिए इनकी गिरफ्तारी आवश्यक है।

office boy girl

21 दिन से फरार दोनों भाइयों को पकड़ने व सूचना देने वालों के लिए रायपुर SSP डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने इनाम की घोषणा की है। हालांकि पुलिस की अलग अलग टीमें भी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। उनके बारे में अब तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि जब से फरारी काट रहे हैं तब से दोनों आरोपियों ने अपना फोन भी बंद कर रखा है।

book now

The post रायपुर पुलिस ने सूदखोर तोमर भाइयों पर रखा इनाम, सूचना देने व पकड़वाने वालों को मिलेंगे इतने रुपए appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button