देश दुनिया

गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, लू और उमस का सामना करेंगे दिल्लीवासी; येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली। अभी तक भले ही इस साल दिल्ली में ज्यादा गर्मी न पड़ी हो, लेकिन अब मानसून से पहले गर्मी अपने रौद्र रूप में आने लगी है। इसी का नतीजा है कि साफ आसमान और तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ही नहीं, तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को भी दिल्ली वासियों ने झुलसाने वाली गर्मी झेली।

आलम यह रहा कि 16 मई यानी 22 दिन बाद अधिकतम तापमान एक बार फिर 42 डिग्री पार कर गया। इस पर भी हीट इंडेक्स 47.2 डिग्री रहा। यानी दिल्ली वालों से 47 डिग्री से ऊपर की गर्मी का एहसास किया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद चुभन भरी धूप में लोगों का हाल बेहाल हो गया। अधिकांश लोग घर और गाड़ियों के एसी की भी ठंडा नहीं करने की शिकायत करते हुए नजर आए।

आयानगर दिल्ली का सबसे गर्म इलाके रहे

रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इससे पूर्व 16 मई को यह 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री के लिहाज से आयानगर दिल्ली का सबसे गर्म इलाके रहे। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री भी यहीं पर दर्ज हुआ।

चारों दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि साेमवार सहित चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आसमान साफ होगा जबकि तेज धूप निकली रहेगी। इस दौरान लू भी चलेगी और उमस भी रहेगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने चारों दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। बृहस्पतिवार की रात से मौसम बदलने के आसार हैं। फिर अगले कई दिन तेज आंधी और वर्षा की संभावना है। इससे गर्मी कम होगी और तापमान भी 40 डिग्री से नीचे आ जाएगा।

 

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 198 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। परेशानी की बात है कि प्रदूषण का मुख्य कारक ओजोन के कण रहे हैं। पता हो कि ओजोन के कणों को स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब माना जाता है।

 

रविवार को दिल्ली में ज्यादातर जगह 40 डिग्री से ऊपर ही रहा अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

स्थान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
सफदरजंग 42.1 27.6
पालम 43.6 28.0
लोधी रोड 42.3 26.0
रिज 42.9 26.0
आया नगर 44.1 29.2
राजघाट 40.6 29.1
पूसा 41.2 26.5
नजफगढ़ 41.6 29.1
मयूर विहार 40.4 27.5

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button