Blog

Breaking News : पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले में घुसा कोबरा, मची अफरा-तफरी… स्नैक केचर ने किया रेस्क्यू

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बोरसी स्थित निवास में कोबरा घुस गया। सोमवार रात को जब पूर्व मंत्री की पोती बैठक हॉल का लाइट बंद करने पहुंची तो कोबरा की फुफकार सुनी। इसके बाद गार्ड को बताया तो उसने हटाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। पूर्व मंत्री की पोती ने स्नैक कैचर राजेश को सूचना दी। देर रात लगभग 11 बजे राजेश ने कोबरा का रेस्क्यू किया और सकुशल आबादी से दूर ले जाकर छोड़ दिया।

स्नैक कैचर राजेश ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे उसे सूचना मिली थी। सेक्टर-7 में वे एक सांप का रस्क्यू कर लौट रहे थे इस दौरान उन्हें फोन आया। पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के बोरसी स्थित निवास से फोन आया और बताया गया कि बैठक हॉल जिस दीवार पर स्विच लगे हैं उस दीवार के नीचे कोबरा बैठा है। इसके कारण घर में हड़कंप मच गया था। फोन आने के बाद राजेश पूर्व मंत्री के घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कोबरा को कुछ देर में रेस्क्यू किया और बोतल में बंद करने के बाद सकुशल आबादी से दूर छोड़ दिया।

office boy girl

राजेश ने बताया कि जिस समय पूर्व मंत्री की पोती लाइट बंद करने जा रही थी तो वह फुफकारने लगा। क्योंकि उसे लग रहा था कि उस पर हमला होने वाला है। सही समय पर पूर्व मंत्री की पोती वहां से दूर हट गई और स्नैक कैचर को सूचना दी गई। राजेश ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने पहले सांप की प्रजाति और चाल-ढाल का निरीक्षण किया और फिर बेहद सतर्कता और कुशलता से उसे पकड़ लिया। राजेश ने बताया कि यह कोबरा प्रजाति का विषैला नाग था, जिसे आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में ही देखा जाता है। शहरी क्षेत्र में अक्सर यह पानी की तलाश पहुंच जाता है।

book now

The post Breaking News : पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले में घुसा कोबरा, मची अफरा-तफरी… स्नैक केचर ने किया रेस्क्यू appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button