Blog

CG Breaking : रायपुर एम्स के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से पहचान और झांसा देकर की धोखाधड़ी

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित एम्स के डॉ रोहित कुमार को एक महिला ने 46 लाख रुपए का चूना लगा दिया। मैट्रिमोनियल साइट पर डॉक्टर का उक्त महिला से संपर्क हुआ। खुद को डॉक्टर बताते हुए शातिर महिला ने डॉक्टर को एक ट्रेंडिंग साइट के संबंध में बताया और उसमें इन्वेस्ट कराया। डॉक्टर ने अपने रुपए निकालने चाहे तो निकले नहीं और महिला का मोबाइल भी बंद आने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने इसकी शिकायत थाने पहुंचकर की। पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

portal add

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ राहुल कुमार ने बताया कि जैनम प्लेनेट टाटीबंध में रहता है। करीब 2 महीने पहले एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी पहचान एक महिला राधिका मुखर्जी से हुई। उसने खुद को डॉक्टर बताया। दोनों के बीच व्हाट्सएप कॉल पर बात होती थी। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हो रही थी। इस बीच उसने डॉ राहुल को एक FOREX Trading site के बारे में बताया जिसका नाम Plus 500 Global CS था। इसमें राधिका नाम की महिला ने डॉ राहुल को इन्वेस्ट करने लिए कहा। वह जब भी फोन करती इसमें इन्वेस्ट करने के लिए मजबूर करने लगी। उसने कहा कि इन्वेस्ट के बाद जो प्राफिट आएगा उससे अहमदाबाद में हॉस्पिटल शुरू करेंगे।

office boy girl

लोन लेकर जुटाए रुपए
डॉ राहुल कुमार ने महिला के बार बार कहने पर उसके झांसे में आ गया औश्र  30 लाख रुपए का लोन लिया। अपनी सेविंग्स के 16 लाख मिलाकर कथित डॉ राधिका मुखर्जी के बताए अनुसार ट्रांसफर कर दिए।  इसके बाद उसने 3 अप्रैल को 50,000 रुपए जमा कराए। इसके बाद दिनांक14 मई 25 के बीच कुल 17 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 46 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद साइट में प्राफिट मिलाकर 1 करोड दिखाने लगा। जब डॉक्टर ने विथड्रा करना चाहा तो रुपए नहीं निकले। इसके बाद उसने महिला डॉक्टर से संपर्क करना चाहा लेकिन उसका फोन ऑफ आने लगा। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल आमानाका पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

book now

The post CG Breaking : रायपुर एम्स के डॉक्टर से 46 लाख की ठगी, मैट्रिमोनियल साइट से पहचान और झांसा देकर की धोखाधड़ी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button